एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

न्यायालय का दुर्लभ न्याय, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत, बाप-बेटे को हिरासत में टॉर्चर कर ले ली थी जान, कोरोना काल मे पुलिसिया अत्याचार की कहानी, जाने क्या था मामला ?

Published on: April 6, 2026

The Khabar Xpress 06 अप्रेल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तमिलनाडु में मदुरै जिले की अदालत ने बाप-बेटे की कस्टोडियल डेथ के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 6 साल पहले हुआ, जिसने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था। इस फैसले से देशभर में कस्टोडियल मौतों पर चर्चा छिड़ गई है। कई संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे दुर्लभ न्याय बताया, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मामलों में पुलिसवालों को सजा मिलना मुश्किल होता है।

पुलिस के अत्याचार का शिकार हुए पिता-पुत्र (फोटो-गूगल)

क्या था मामला…?

तमिलनाडु राज्य में थूथुकुडी जिले के साथानुकूलम पुलिस स्टेशन में 2020 में एक दुखद घटना घटी। मोबाइल शॉप चलाने वाले 59 वर्षीय पी. जयराज और उनके 31 वर्षीय बेटे जे. बेनिक्स को कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 19 जून को गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि उन्होंने दुकान तय समय से ज्यादा देर तक खुली रखी, लेकिन बाद में यह आरोप झूठा साबित हुआ। पुलिस ने उन्हें सतनकुलम थाने में ले जाकर पूछताछ के नाम पर रात भर बुरी तरह प्रताड़ित किया। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि दोनों को लाठियों से पीटा गया, जिससे उनमें गंभीर चोटें आईं। एक महिला कांस्टेबल की गवाही में थाने की मेज और लाठियों पर खून के धब्बे मिलने की बात सामने आई। दोनों को बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लेकिन चोटों की वजह से कुछ दिनों के अंदर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश में पुलिस अत्याचार को लेकर भारी आक्रोश पैदा कर दिया था। मामले की जांच शुरू में राज्य की सीआईडी को सौंपी गई, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने 10 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और कई कांस्टेबल शामिल थे।

सबूत के तौर पर क्या-क्या मिला

आरोपियों पर हत्या, षड्यंत्र और सबूत मिटाने जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने का मामला भी सामने आया, जिससे सच्चाई छिपाने की कोशिश का संकेत मिला। एक आरोपी सब-इंस्पेक्टर जांच के दौरान कोविड से मर गया। 6 साल बाद 2026 में मदुरै की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी की। मार्च 2026 में सभी 9 पुलिसकर्मियों को हत्या का दोषी ठहराया गया।

अदालत ने पुलिस की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि बार-बार हुई मारपीट से हुई। 6 अप्रैल 2026 को मदुरै की फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 9 पुलिसवालों को मौत की सजा सुनाई। इनमें इंस्पेक्टर एस. श्रीधर, सब-इंस्पेक्टर पी. रघु गणेश, के. बालकृष्णन, हेड कांस्टेबल एस. मुरुगन, ए. सामीदुरई और कांस्टेबल एम. मुथुराज, एस. चेल्लादुरई, एक्स. थॉमस फ्रांसिस और एस. वेलुमुथु शामिल हैं।

सोर्स-गूगल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Leave a Comment