एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वृक्षारोपण के लिए नगरपालिका ने दी आमजन को जिम्मेदारी

Published on: June 4, 2025

The Khabar Xpress 04 जून 2025। राजस्थान सरकार द्वारा आने वाली पीढ़ी के लिये हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत आज श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा पालिका हॉल में कस्बे की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सौंप कर की गई। अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि हरियालो राजस्थान के अंतर्गत कस्बे में 7000 के करीब पेड़ लगाए जायेंगे। ये सभी पेड़ सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगाये जायेंगे। पालिका हॉल में इन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी जवाबदेही तय की गई।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पेड़ों को लगाना आसान है लेकिन उनको पालना बड़ा मुश्किल है। हर पेड़ को अपने पारिवारिक सदस्य की तरह परवरिश करनी होगी। आज जब ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पूरी दुनियां जूझ रही है तो हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि हम आज अपनी धरती माँ को बचाने के लिए संकल्प ले। विधायक ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमे हर पेड़ को बचाना होगा और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाना होगा।

वृक्षमित्र वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षाविद ताराचंद इंदौरिया ने बताया कि हर पेड़ की सुरक्षा जब तक हम सभी मिलकरटी नहीं करेंगे तब तक ये फलेगा नहीं। सरकार की ये योजना सफल होनी चाहिये ना कि सिर्फ खानापूर्ति होनी चाहिये। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने सभी को जिम्मेदारीपूर्ण कार्य कर इस पुनीत कार्य को सम्पन्न करने की बात कही।

कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा द्वारा वृक्ष संरक्षण की शपथ दिलाई गयी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment