एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए विभिन्न निर्देश, जिले में सायं 7 से सुबह 5 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद

Published on: May 9, 2025

The Khabar Xpress 09 मई 2025। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीकानेर के सम्पूर्ण नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशानुसार आपात स्थिति अथवा चेतावनी की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसमें जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र में अथवा आवश्यकता अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद की जाएगी। संबंधित विद्युत विभाग/कंपनी एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इसकी पालना सुनिश्चित की जाएगी। ब्लैक आउट के दौरान आमजन एवं व्यापारियों, उद्यमियों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में इन्वर्टर आधारित विद्युत और सोलर लाइटें जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जिले के समस्त बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और रेस्टारेंट आदि आगामी आदेश तक सायं 7 से प्रातः 5 बजे तक बंद रहेंगे। इन दुकानों की लाईटें एवं दुकानों के आगे लगे लाईट वाले बोर्ड इत्यादि की लाईटें भी अनिवार्य रूप से बंद रखी जाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश अनुसार मेडिकल और डेयरी बूथ आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी और ब्लैक आउट की पूर्ण पालना सुनिश्चित करेंगे।एटीएम संचालन के लिए संबंधित बैंक द्वारा सुरक्षात्मक उपाय करते हुए ब्लैकआउट की पालना सुनिश्चित की जाएगी। ब्लैक आउट के दौरान अंधेरा रहेगा, इसलिए आपातकालीन स्थिति में ही वाहनों का प्रयोग करेंगे। आपात स्थिति में वाहनों के प्रयोग में लाईटें बंद रखेंगे। वाहनों के आवागमन के लिए इन निर्देशों की पालना के लिए जगह-जगह पुलिस विभाग/ट्रेफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी करवाई जाएगी।
यह आदेश केन्द्र सरकार के सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों व राज्य सरकार के पुलिस विभाग, आपातकालीन विभागों एवं उनके अधिकारियों, कर्मचारियों जो सामरिक महत्त्व की गतिविधियों के संचालन पर कार्यरत हैं, पर लागू नहीं होगा।
यह आदेश सम्पूर्ण बीकानेर जिले में तुरन्त प्रभाव से लागू होगा। इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार दण्डित कराने की कार्यवाही की जावेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment