एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मौत का मकान, प्रशासन बेपरवाह

Published on: January 13, 2025

The Khabar Xpress 13 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ के प्रशासन ने लगता है आंखे बंद रखने की कसम ही खा रखी है। पिछले काफी समय से जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है कि यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन प्रशासन तो जैसे सोया हुआ पड़ा है। रविवार रात को ही इस मकान की एक छत गिर गयी, शुक्र था कि उस वक़्त ना ही कोई व्यक्ति विशेष वहां था और ना ही कोई जानवर। नहीं तो इस हादसे में कुछ भी हो सकता था। जनहानि होने की भी संभावना हो सकती थी।

हम बात कर रहे है श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर रोड पर मस्जिद के सामने की तरफ स्थित बिजलीघर के पुराने मकान की। बीते रविवार रात करीब 12 बजे इस बिजली विभाग की मुख्य सड़क पर स्थित बिल्डिंग का पिछला हिस्सा तेज़ आवाज़ के साथ ढह गया। पड़ोसी सदीक भुट्टा ने बताया कि रात को जब हम सोए हुए थे तब जोरदार आवाज़ ने हमे जगा दिया बाहर आकर देखा तो बिजली विभाग की बिल्डिंग का पिछला हिस्सा जो हमारे घर के बगल में ही है वो गिर गया है। पट्टियां टूट कर नीचे गिर गयी थी। किसी भी जनहानि की आशंका से हमने टॉर्च जलाकर वहां पर देखा लेकिन इस ठिठुरती सर्दी में कोई जानवर ने भी वहां पर आशियाना नहीं बनाया था जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। अब डर इस बात का है कि मुख्य सड़क पर स्थित बिल्डिंग भी जर्जर हालत में है जो कभी भी गिर सकती है। उस बिल्डिंग में आजाद गौवंश एवं अन्य जानवर भी पनाह लेते है। कहीं ऐसा ना हो कि विभाग की लापरवाही किसी की जान लेले।

सबसे बड़ी बात ये है कि आमजन के साथ ही साथ सभी विभागीय अधिकारियों का आवागमन इसी बिल्डिंग के आगे से होकर निकलता है। ऐसा लग रहा कि सभी की आंखे बंद है और किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।

देखे वीडियो…

कस्बे के जागरूक युवा ने ये वीडियो भेजा है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment