एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ए भाई जरा देख के चलो…, सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, सड़क पर डामर से ज्यादा गड्ढे

Published on: December 24, 2024

The Khabar Xpress 24 दिसम्बर 2024। सड़क समझ कर सरपट भागने की कोशिश जानलेवा हो सकती है। कालुबास के वार्ड 37 की सड़क की हालत वैसी नहीं हैं। कारण गड्ढे में सड़क है, या फिर सड़क में गड्ढे यह पता भी नहीं चलेगा। सड़क पर डामर से ज्यादा गड्ढे है। पूरी सड़क ही टूटी हुई है। ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़क की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। इस सड़क को देखकर लगता है कि श्रीडूंगरगढ़ की नगरपालिका को आमजन की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।

हास्यास्पद ये है कि ये गली रानी बाजार से सीधी श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वाईस चेयरमैन बंशीधर सुथार के घर के आगे तक जाती है। जैन श्रावक साधुओं के निवास स्थल मालू भवन के पीछे से उत्तर दिशा में लगभग एक किलोमीटर तक कि ये सड़क 2 साल पहले पूरी ही टूटी हुई थी। इस सड़क का निर्माण पूर्व विधायक के कोटे से होना था लेकिन निर्माण में हो रही देरी के कारण और जैन मुनि के आगमन पर सिर्फ एक चौराहे तक कि सड़क नगरपालिका द्वारा बना दी गयी। इसके बाद आज तक इस सड़क की किसी भी जनप्रतिनिधियों ने सुध ही नहीं ली। इस वार्ड से पूर्व पार्षद, पार्षद और नगरपालिका उपाध्यक्ष भी सत्तासीन भाजपा के है। वार्ड के ओमप्रकाश सुनार, राजकुमार सोनी, हेमराज झाबक, रामलाल सुथार, प्रबोध बिहाणी सहित सभी मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में कई बार मौखिक और लिखित में देने के उपरांत भी ये सड़क नही बन रही है। बड़े बुजुर्गों का पैदल चलना भी इस मार्ग में दुश्वर है। वाहन चालकों को हर बार क्षति पहुंचती है।

सड़क है या नहीं कुछ भी पता नहीं चलता

वार्डवासियों का कहना है कि दोष दे तो किसे दे। जब हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने ही आंखों पर पट्टी बांध रखी है तो हम गुहार किसको लगाये। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस बार जब नगरपालिका चुनाव आयेंगे और काम के नाम पर वोट मांगने आएंगे तब इन्हें इनका काम जरूर दिखायेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में ही डर लगता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment