एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बूंदाबांदी में ही खुली प्रशासन की कलई, सड़को पर पसरा पानी, हॉस्पिटल में जाने के लिए मरीज परेशान

Published on: April 14, 2024

The Khabar Xpress 14 अप्रेल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह 4 बजे से ही हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ जो सूर्योदय के बाद भी चलता रहा। कभी कम कभी ज्यादा हल्की-फुल्की फुहारें मौसम में ठंड का अहसास देती रही। इस हल्की बूंदाबांदी ने श्री डूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की सड़कों पर पानी का जमावड़ा कर दिया। प्रशासन द्वारा बार-बार किए जाने वाले सफाई के दावों की कलई खुल गई। इस बूंदाबांदी से गांधी पार्क, स्टेट बैंक आफ इंडिया और उप जिला अस्पताल के पास पानी का जल भराव कर दिया। हालत यह रहे की श्री डूंगरगढ़ अस्पताल में मरीज के आने-जाने का रास्ता ही अवरोध हो गया। इसके अलावा आमजन भी परेशान होता रहा। शहर की ये मुख्य समस्या रही है कि थोड़ी सी बरसात और नालियों की सफाई ना होने से मुख्य बाजार की सड़कों पर पानी पसर जाता है। स्टेट बैंक और उपजिला अस्पताल के आगे की स्थिति बदतर हो जाती है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment