एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

Published on: July 28, 2026

The Khabar Xpress 28 जुलाई 2026, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश के सभी सरकारी सहायता से चलने वाले विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोले जाएंगे। राज्यपाल के सचिव ने लेटर भेजकर तत्काल सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्यन केंद्र खोलने को कहा है। राज्यपाल के सचिव ने 11 विश्वविद्यालयों के वीसी को लेटर भेजकर राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के राज्यपाल के आदेश की पालना करने को कहा है। सभी विश्वविद्यालयों को ये केंद्र खोलकर रिपोर्ट देने को कहा है। यह रिपोर्ट राज्यपाल को दी जाएगी।

राज्यपाल के सचिव की ओर से विश्वविद्यालयों को जारी लेटर में लिखा

राजस्थानी भाषा राजस्थान के बड़े भू-भाग पर बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। यहां की संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करती है। इसे देखते हुए प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में ‘राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र’ खोले जाने हैं।

राज्यपाल ने हाल ही राजस्थान के सरकारी सहायता से चलने वाले विश्वविद्यालयों में ‘शास्त्रीय मराठी भाषा अध्ययन केंद्र’ खोलने का फैसला किया था।

नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा में पढ़ाई को महत्व

राज्यपाल के सचिव ने वीसी को जारी लेटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला दिया। इसके मुताबिक केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा में पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसे देखते हुए राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों में ‘राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र’ खोले जाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जाएंगे राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र-

  • राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।
  • जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर।
  • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर।
  • महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर।
  • कोटा विश्वविद्यालय, कोटा।
  • महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा।
  • गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर।
  • महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर।
  • राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर।

राजस्थान विश्वविद्यालय में चल रहा आमरण अनशन

इधर, इस निर्णय की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में राजस्थान विश्वविद्यालय में पृथक राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना भी शामिल है। ऐसे में राजभवन की यह पहल राजस्थानी भाषा के संरक्षण और उच्च शिक्षा में उसके विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment