एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सीएलजी बैठक में छाया यातायात व्यवस्था और झूठे एससी-एसटी मुकद्दमे करने का मुद्दा, अतिक्रमणकारियो पर होगी सख्त कार्यवाही

Published on: March 22, 2024

द खबर एक्सप्रेस 22 मार्च 2024। सीएलजी बैठक का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, वृताधिकारी निकेत पारीक, थानाधिकारी इंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब सड़को पर वाहन खड़े कर दिए जाते है। सत्यनारायण भारद्वाज रिड़ी ने सभी सीएलजी सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष झूठे एससी-एसटी मुकद्दमों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसे लोग सक्रिय है जो नागरिको को ऐसे मुकद्दमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठते है। थानाधिकारी इंदर कुमार ने कहा कि जल्द ही यातायात सुविधा को सुचारू किया जाएगा। अनावश्यक और अतिक्रमण की गई जगहों को खाली करवाया जाएगा और नोटिस देकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, इमरान राईन, रमेश मूंधड़ा, तोलाराम जाखड़, सत्यनारायण भारद्वाज, श्यामसुंदर पुरोहित, रतनसिंह केऊ, चाँदरतन सेठिया, सरपंच जसवीर सारण, ऐड. डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल, जगदीश गुर्जर, कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, हरी जोशी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment