एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राज का साथ या भूमाफियाओं की दबंगई, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की जमीन पर फिर हो रहे कब्ज़े

Published on: June 14, 2025

The Khabar Xpress 14 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की जमीनों को भूमाफियाओं ने किस प्रकार कब्ज़ा कर खुर्दबुर्द किया है ये किसी भी शहरवासी से छिपा हुआ नहीं है। 01 मई को ही The Khabar Xpress ने खबर छापी थी कि कस्बे की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की गिद्ध दृष्टि पड़ गयी है और राजकीय राजमार्ग 11 के नजदीक की करीब 35 बीघा भूमि पर कब्जा कर रहे। तब विधायक ताराचंद सारस्वत ने खबर पर तुरंत संज्ञान लेकर नगरपालिका द्वारा 21 मई 2025 को इन जमीनों के लिए नोटिस निकाला गया था कि इन पर कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।

खबर मिली है कि गत दिनों से उस करीब 35 बीघा जमीन के बड़े हिस्से पर भूमाफियाओं द्वारा दोबारा कब्ज़े के प्रयास किये जा रहे है। उस भूमि के समतलीकरण का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। सुनने में आरहा है कि गत गुरुवार को भी जब उस जमीन पर ट्रेक्टर चलाये जा रहे थे तब नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी वहां लाव लश्कर के साथ पहुंच गए थे। जिन्हें देखकर ये भूमाफिया वहां से भाग गए थे लेकिन सुनने में आ रहा है कि कल शुक्रवार को भी वहां फिर से ट्रेक्टर चले थे।

दबी जुबान में श्रीडूंगरगढ़ के जमीनों के खरीद बेचने के एजेंटों के बीच ये भी चर्चा चल रही है कि उन भूमाफियाओं को राज का साथ मिल गया है। बिना विधायक की जानकारी के अंदरखाने सब सेट हो गया है।

अब इस चर्चा में कितनी सच्चाई है ये तो चर्चा करने वाले जाने लेकिन नगरपालिका की कार्यवाही के बाद भी अगर कब्ज़े हो रहे है तो कहीं न कहीं इस चर्चा को भी बल मिलेगा। अब देखना ये है कि विधायक और नगरपालिका प्रशासन द्वारा इस पर क्या कार्यवाही होती है। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि कुछ पट्टे भी उस जमीन के बना लिए गए है।

सम्बंधित खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment