The Khabar Xpress 21 मई 2025। हम नाटकीय ओर मसालेदार खबरे नहीं आम आवाम से जुड़े मुद्दों को सरकार और स्थानीय प्रशासन के समक्ष उठाते है। आमजन की आवाज बना है हमारा न्यूज़ पोर्टल The Khabar Xpress । हमारी न्यूज़ की प्रामाणिकता की पुष्टि करते हुए स्थानीय विधायक और प्रशासन ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। ये श्रीडूंगरगढ़ के आम आवाम की जीत है और उन भूमाफियाओं को जमकर तमाचा मारा गया है जिन्होंने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की बेशकीमती जमीनों पर अपना कब्जा जमा लिया है।
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं के कब्जे की खबरों को The Khabar Xpress ने जोरशोर से उठाया था। रेगर बस्ती की बेशकीमती जमीन हो या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगरपालिका की अनमोल भूमि। हम इन अवेध कब्जो के खिलाफ आमजन की आवाज़ बने। नगरपालिका की भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जो पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने सार्वजनिक सूचना जारी की है जो नगरपालिका क्षेत्र के खसरा नम्बर 1031, 1035, 1047, 1051, 1067, 1072, 1076, 1123, 1179, 1187, 1206/1124, 1209/927, 942, 283, 484, 596, 599, 603, 701, 711, 722, 846, 901, 926, 952, 1464/1151 की करीब 125 बीघा से ज्यादा जमीनों के लिए है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी के अनुसार इन सभी खसरो की भूमि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की है। इन जमीनों के किसी भी प्रकार के खरीद-बेचान करने वालो पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
देखे भूमि की सूची…











