एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ आज से, मातृशक्ति ने निकाली सजीव झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा

Published on: September 25, 2024

The Khabar Xpress 25 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में श्याम धोरा पर सांवरा सेठ गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में आज से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि ऋषिकेश के परम पूज्य बाल संत श्री भोले बाबा जी के मुखारविंद से भक्तों को 25 सितम्बर से प्रतिदिन 3 अक्टूबर तक दोपहर 12:30 से 4 बजे तक नौ दिवसीय श्रीराम का वाचन होगा। सोनी ने बताया कि कथा उपरांत रात्रि 8 बजे से संत श्री विद्यासागर जी महाराज नानी बाई रो मायरा का भी वाचन करेंगे।

आज सुबह श्रीराम मंदिर आडसरबास से बाल संत श्री भोले बाबाजी के पावन सान्निध्य में मातृशक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा प्रांगण में पहुंची। ये भव्य कलश यात्रा सजीव झांकियों से सजकर मुख्य बाजार से निकली जहां भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। सोनी ने यह भी बताया कि केठा के प्रतिदिन प्रातः 5 से 6 बजे तक प्रार्थना एवं प्रवचन और 6 से 7 बजे तक कस्बे की गलियों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

कलश यात्रा का देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/h1KiUbVBDghsSb8S/?mibextid=oFDknk

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment