एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विवाहिता महिला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, अवैध संबंधों के संदेह के कारण हुई हत्या, आरोपी राउंड अप, पढ़े पुख्ता खबर

Published on: September 11, 2024

The Khabar Xpress 11 सितंबर 2024। कस्बे के नजदीकी गांव धोलिया में सुबह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता के मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

ये है मामला

श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव धोलिया में राजूराम पुत्र सोहनराम नायक की पत्नी अनिता का शव आज सुबह बन्द कमरे में फंदे में लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना वृताधिकारी निकेत पारीक और थानाधिकारी इंद्रकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया जहां पर पोस्टमॉर्टम करके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतका अनिता के भाई लाडनूं छपारा निवासी ने राकेश पुत्र नत्थूराम नायक अपने भाईयों के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अपने बहनोई के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अवैध संबंधों के संदेह के कारण हुई हत्या

श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने बताया कि मृतका अनिता की शादी लगभग 17 साल पहले राजूराम के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री और तीन बेटे है। सुबह सूचना मिलने पर हेडकॉन्स्टेबल भगवानाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगने पर थाने से वृताधिकारी सहित टीम लेकर पहुंचे। जहां पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी आदतन शराबी है और घर मे पति-पत्नी में आये दिन झगड़े होते रहते थे। थानाधिकारी इन्द्रकुमार ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चालचलन पर शक था। उसने अवैध संबंधों के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगने पर पूरी जांच पड़ताल करने पर हत्या अवैध संबंधों के संदेह के कारण होना पाया गया। आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। – इन्द्रकुमार, थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

Leave a Comment