एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेसोमूं स्कूल में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ सफल आयोजन, 360 नागरिक हुए लाभान्वित

Published on: September 8, 2024

The Khabar Xpress 08 सितंबर 2024। क्षेत्र की निजी शिक्षण संस्थान में अग्रणी सेसोमूं स्कूल में शेरमल सोना देवी चेरीटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार, 8 सितंबर 2024 को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया। जिसमें लगभग 400 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 360 लोग लाभान्वित हुए।

शिविर का शुभारंभ डॉ. गौरव गोम्बर एवं डॉ. मीनाक्षी गोम्बर ने फीता काटकर किया। स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने उपस्थित लोगों को इस शिविर के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञा), तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर से डॉ. अंकित स्वामी (कंसल्टेंट फिजिशियन), डॉ. मोहित बंसल (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमिता कुमारी (नेत्र रोग विशेषज्ञा), डॉ. गौरव सिंघल (दंत रोग चिकित्सक) और डॉ. परमेश्वर भादू स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

शिविर के समापन पर स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने सभी चिकित्सकों, शिविर में आए लोगों और ट्रस्ट के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सेसोमूं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर माली, सुभाष चन्द शास्त्री, घनश्याम गौड़, प्रबंधक रत्नेश्वर सिंह शेखावत, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े:- प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर- राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 का 733 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment