एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

धारा 376 में फसाने की धमकी देकर 2 लाख की मांग, राजेन्द्र नोसरिया मेघवाल पर मुकद्दमा दर्ज

Published on: June 22, 2024

The Khabar Xpress 22 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी निवासी कालूराम पुत्र कोजाराम ने धारा 376 में फसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मिंगसरया निवासी राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में 21 जून शुक्रवार को मुकद्दमा दर्ज करवाया। कालूराम ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र नोसरिया ने अपने मोहल्ले के व्यक्ति द्वारा मेरे भाई के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया था। इस मुकद्दमे के संदर्भ में राजेन्द्र नोसरिया ने मुझसे दो लाख रुपये मांगे तो मैने उसे 5000 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद राजेंद्र नोसरिया ने मेरे परिवार को धमकाता रहा कि मेरा लड़का लंबा जेल जायेगा और मुझे भी भीम सेना अध्यक्ष का रोब दिखाकर धारा 376 के झूठे मुकद्दमे में फसाने की धमकी दी। राजेन्द्र नोसरिया ने मुझे कहा कि उसने पहले भी लोगो को झूठे एससी-एसटी मुकद्दमे में फसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठे है। कालूराम मेघवाल ने बताया कि उसने राजेंद्र नोसरिया के फोन पे पर भी रुपये भेजे है।

ज्ञात रहे कि राजेंद्र नोसरिया मेघवाल पर पूर्व में भी कई मुक़द्दमें दर्ज हो चुके है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना की सीएलजी मीटिंग में भी श्रीडूंगरगढ़ के आमजन द्वारा राजेंद्र मेघवाल नोसरिया द्वारा झूठे एससी-एसटी मुकद्दमे करवाकर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया गया था। आम नागरिकों का कहना है कि राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया इस एससी-एसटी एक्ट के फायदा उठाकर झूठे मुकद्दमे दर्ज करवाता रहता है और लोगो से रुपए ऐंठता है। जो इस मुकद्दमे से सच साबित होते दिख रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment