एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस, कब हुई थी शुरुआत, क्या है महत्व, जाने इतिहास

Published on: June 3, 2024

The Khabar Xpress 03 जून 2024। हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है. इसका उद्देय साइकिल के महत्व को महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना है. साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं. इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. यह लोगों में स्फूर्ति का संचार करता है. यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 2018 में ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने की शुरुआत की.

कब हुई शुरुआत
इस साल सातवां ‘वर्ल्ड बाइसिकल डे’ मनाया जा रहा है. आधिकारिक तौर पर विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा किया गया था. इस आयोजन में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, एथलीटों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. इस अवसर पर साइकिल चलाने के महत्व और स्वास्थ्य को होने वाले इसके फायदों के बारे में भी बताया गया. जिसके बाद से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा.

विश्व साइकिल दिवस का महत्व
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस दिवस को मनाने के पीछे दुनियाभर के देशों को विभिन्न विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने और अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है. साथ ही पैदल यात्री सुरक्षा और साइकिल चालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देना है. लोगों के बीच में साइकिल के प्रचलन को बढ़ाना और इसके फायदों की जानकारी देना शामिल है. ताकि लोग साइकिलिंग को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें.

साइकिल चलाने के फायदे
साइकिल चलाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. स्वास्थ्य को इसके कई लाभ होते हैं. साइकिल चलाने से शारीरिक और मानसिक सेहत स्वस्थ होता है. रोजाना करीब आधा घंटा साइकिलिंग करने से हमें मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह, गठिया, और मानसिक बीमारी आदि कई बीमारियों से बचाता है.

नियमित साइकिलिंग करने से पर्यावरण का प्रदूषण भी नहीं होता. साइकिल चलाने से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है. रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग से बॉडी फिट रहती है और शरीर पर चर्बी नहीं जमा होने पात. इससे पाचनतंत्र भी मजबूत होती है. साइकिलिंग से हार्ट और फेफड़े मजबूत होते हैं. नियमित साइकिलिंग से मन भी स्वस्थ रहता है.

ये भी पढ़े-जंक और प्रोसेस्ड फूड्स व ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, हो सकते हैं गम्भीर परिणाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment