एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हजारों रामभक्तों के जयकारों से गुंजा श्रीडूंगरगढ़, धर्मयात्रा पर दिखा सर्वधर्म समभाव, देखे विशाल धर्मयात्रा का विहंगम दृश्य

Published on: April 6, 2025

The Khabar Xpress 06 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ आज हजारों रामभक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो गया। रामनवमी के पावन पर्व पर आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल धर्मयात्रा का आयोजन किया गया। धर्मयात्रा शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान से आरम्भ हुई और कस्बे के मुख्य बाजार के मार्गो से होती हुई स्टेशन रोड से घुमचक्कर होते हुए हेमू कालानी पार्क में जाकर समापन हुई। आज की इस विशाल धर्मयात्रा में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली। अल्पसंख्यक समुदाय के अनेक युवाओं एवं प्रबुद्धजनों ने यात्रा के मार्ग पर पुष्पवर्षा की एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी उनके द्वारा की गई। धर्मयात्रा अपनी अदभुत झांकियों एवं हर युवा की रूपसज़्ज़ा के साथ लहराते भगवे ध्वज से हर नागरिक को अपनी ओर आकर्षित किया।

मुस्लिम समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर घुमचक्कर पर रेली में पधारे सभी भाइयों का पानी और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया और सभी सनातन भाइयों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई।
ईमरान राईन जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, शाकिर गफूर राईन मुमताज राईन, सामाजिक कार्यकर्ता अबू साहिल, सत्तार राईन, मैदी मुन्ना राईन, जाविद बेहलीम, इकबाल धोबी, जेठाराम, सम्पत सारस्वत, शिव जी मणी सोमानी, चांद मुस्लिम युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, युवा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, युवा नेता सुनील तावणियाँ, हेमनाथ जाखड़, पुर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, सांवरमल सारस्वत, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, श्याम सारस्वत हेमासर सहित कस्बे के अनेक प्रबुद्धजन एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

विश्वकर्मा समाज ने किया धर्मयात्रा का स्वागत

विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष परमेश्वर सुथार, राजेंद्र जांगिड़, बजरंग सुथार, पार्षद भरत सुथार, पूनमचंद सुथार, सीताराम, लेखराम, बनवारी सुथार सहित नागरिक ने किया धर्म यात्रा का स्वागत।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/1ASvjUh9gC

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment