एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान में 13 हजार से अधिक पदों पर नौकरी, भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़े पूरी डिटेल

Published on: January 31, 2025

The Khabar Xpress 31 जनवरी 2025। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के विभिन्न संवर्गों में संविदा के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन मांगे गए है।

उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी।

फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की समस्या हो तो Recruitment Portal पर दिये गये Helpdesk Number 0141-2221424/ 2221425, ई-मित्र हेल्पलाइन नंबर 0294-3057541 या E-Mail पर सम्पर्क करें।

राजस्थान एनएचएम में कुल 8256 पदों पर भर्ती की जाएगी वहीं मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 5114 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्तियां राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्र व अनुसूचित क्षेत्रों के तहत की जाएंगी। सभी पदों पर भर्ती संविदा के आधार पर होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा।

एज लिमिट :

  • 21 – 40 वर्ष
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग,अति पिछड़ा वर्ग,आर्थिक रूप से कमजोर : 5 साल की छूट दी गई है
  • महिला उम्मीदवार के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 10 साल की छूट दी गई है।
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य : 600 रुपए
  • राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग : 400 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • यह एग्जाम एमसीक्यू बेस्ड होगा। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • परीक्षा का समय 2 घंटा 30 मिनट (150 मिनट) तय किया गया है।
  • प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी ।
  • हर प्रश्न 3 अंक का होगा
  • गलत जवाब दिये जाने पर निगेटिव मार्किंग (-1 अंक) की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को एग्जाम में 40% मार्क्स लाना जरूरी होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर SSO PORTAL ओपन होगा।
  • इसमें लॉग इन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। अगर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फीस जमा कर दें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment