एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जाग जाओ श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका, क्या किसी जनहानि का इंतज़ार कर रहे है जनप्रतिनिधि ?

Published on: December 21, 2024

The Khabar Xpress 12 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अपने कार्य कलापो से हमेशा से ही चर्चित रही है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के इतिहास में शायद ये ऐसा पहला कार्यकाल होगा जो इतने विवादों में रहा है। सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है तो नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट्स के हालात और भी खराब है। मुख्य बाजार में शहर को अंधेरे में उजाला कर रहे स्ट्रीट लाइट्स के खुले तार हमेशा ही दुर्घटना को न्यौता देते है। इसके अलावा कस्बे के मध्य गांधी पार्क में हाई स्कूल रोड की तरफ बने पुरुष पेशाबघर के हालात इतने बदतर है कि ये कभी भी गिर सकते है। यहां आमजन के लिये बने हुए रेडीमेड मूत्रालयों की स्थिति इतनी बिगड़ गयी है कि उन्होंने धरातल की जगह ही छोड़ दी है। यहाँ बने चारो ही मूत्रालय साफ सफाई और रख रखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण तो हो ही चुके है। एक कि हालात ये है कि वो 3 फिट तक अंदर की ओर झुक गया है जो कभी भी जनहानि का कारण बन सकता है। इसके अलावा भी तीनो के हालात बाद से बदतर है। नगरपालिका में सफाई के नाम पर करोड़ो के टेंडर निकाल रखे है लेकिन ये अपने मेंटेनेंस के इंतजार में ढह रहे है।

ये सभी अब इस स्थिति में पहुंच गए है कि कभी भी किसी जनहानि को निमंत्रण दे सकते है। विडम्बना ये है कि हर जनप्रतिनिधि और स्वयम्भू नेता को ये दिखाई दे रहा है लेकिन बोल कोई नहीं रहा।

आमजन की यही गुहार है कि नगरपालिका अब तो जाग जाओ। क्या किसी जनहानि का इंतजार कर रहे है आप।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

Leave a Comment