एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सारस्वत युवा नवोत्थान समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दामोदर शर्मा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Published on: September 30, 2024

The Khabar Xpress 30 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ सारस्वत समाज की संस्था सारस्वत युवा नवोत्थान समिति की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक माह के अंतिम रविवार 29 सितम्बर को स्थानीय सारस्वत भवन मुख्य बाजार में आयोजित हुई। बैठक में गत कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कायल ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अपनी कार्यकारिणी भंग की।

तदुपरांत उपस्थित समाज सदस्यों ने सर्वसम्मति से दामोदर शर्मा को सारस्वत युवा नवोत्थान समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत शर्मा, मंत्री पद पर पवन कुमार मोट उदरासर और सहमंत्री मनोज कायल को नियुक्त किया गया। समाज के युवाओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी एवं माला पहनाकर अभिवादन किया। इस नवरात्रि महोत्सव को सरस्वती मंदिर में धूमधाम से मनाया जाए इस पर चर्चा हुई और अलग अलग समाजजनों को कार्यभार दिया गया। इस दौरान रतनलाल सारस्वत, रमेश तावणियाँ, कैलाश सारस्वा, जयचंद कायल, राजेश शर्मा, ललित मोट, ओमप्रकाश शर्मा सहित समाज के मौजिज लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment