एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, भाई ने करवाया मुकद्दमा दर्ज

Published on: September 23, 2024

The Khabar Xpress 23 सितम्बर 2024। युवक को बंधक बनाकर मारपीट का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नजदीकी कस्बे के नजदीकी कस्बे लूणकरणसर के मलकीसर स्टेशन के पास 14 सितम्बर की सुबह एक युवक का अपहरण कर मारपीट की गई। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में पीडि़त के भाई ने महेन्द्र शर्मा, मोहरसिंह, पृथ्वीसिंह, आसुसिंह, संदीप सिंह एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि उसका भाई स्टेशन के पास घूम रहा था। इसी दौरान उक्त आरोपी गाडिय़ों में सवार होकर आए। आरोपियों ने भाई का अपहरण कर जबरदस्ती गाड़ी में अगवा कर उसे ग्राम पंचायत पीपेरा के भवन में ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। अपहरण की सूचना मिलने पर परिवादी अपने चाचा के साथ वहां पहुंचा। अपने भाई को बचाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसे देशी पिस्तौल दिखाकर धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी। ज्यादा मारपीट से युवक वही बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा समझकर वहा से भाग गए। साथ ही बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment