एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है हर रोज़ दही खाना, एक्सपर्ट से जानिए दही और हेल्दी हार्ट का कनेक्शन

Published on: September 16, 2024

The Khabar Xpress 16 सितम्बर 2024। पोषक तत्वों से भरपूर दही शरीर को न्यूट्रीशन प्रदान करता है। रोज़ाना इसका सेवन करने से न केवल शरीर में गुड बैक्टीरिया का प्रभाव बढ़ने लगता है बल्कि हार्ट रोगों को भी दूर करने में मदद मिलती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स मेटबॉलिज्म को बूस्ट करके वेटलॉस में मदद करते है। दही में मौजूद कैल्शियम की उच्च मात्रा हड्डियों को भी मज़बूती प्रदान करता है। मगर साथ ही शरीर में बढ़ने वाले वसा के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। जानते हैं कि कैसे दही को आहार में शामिल करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मिलती है मदद।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजे़शन के अनुसार कार्डियोवसकुलर डिज़ीज़ यानि सीवीडी से विश्व स्तर पर मौत का प्रमुख कारण है। इससे हर साल सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार दही को आहार में शामिल करने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। दरअसल, कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ के चलते ब्लड वेसल्स नैरो और सख्त होने लगती है। वेसल्स में बढ़ने वाली प्लाक की मात्रा हृदय रोगों, मोटापा और एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।

Heart health ka kaise rakhein khayal
कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ के चलते ब्लड वेसल्स नैरो और सख्त होने लगती है। वेसल्स में बढ़ने वाली प्लाक की मात्रा हृदय रोगों, मोटापा और एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।

जानें दही हृदय स्वास्थ्य को कैसे फायदा पहुंचाता है

इस बारे में प्रसिद्ध डायटीशियन बताते हैं कि दही में कैल्शियम की उच्च मात्रा के अलावा बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी12 और राइबोफलेविन की मदद से न्यूरल ट्यूब बर्थ डिफेक्ट के अलावा हृदय रोगों से राहत मिल जाती है। दही के सेवन से शरीर को सेचुरेटिड फैट्स और कुछ मात्रा में मोनो सैचुरेटिड फैट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है।

यूएसडीए के अनुसार 1 कप दही का सेवन करने से शरीर को 28 फीसदी फासफोरस, 10 फीसदी मैग्नीशियम और 12 फीसदी पोटेशियम की प्राप्ति होती है। इसके अलावा दही में सिलेनियम और जिंक की मात्रा भी पाई जाती है। इससे इम्यून सिटम को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े:- लाइलाज नहीं है हेपेटाइटिस, जानिए कैसे किया जा सकता है इसका समय रहते उपचार

दही से शरीर को मिलने वाले फायदे

1. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाए

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन की रिपोर्ट के अनुसार दही में मौजूद सेचुरेटिड फैटस की मात्रा शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करके गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर  को बढ़ाने में मदद करती है। जर्नल ऑफ हेयरी साइंस की साल 2017 की रिपोर्ट के अनुसार घर पर तैयार किए गए दही को सेवन करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर नियंत्रित रहता है।

cholesterol level ko control me rakhna zaruri hai
घर पर तैयार किए गए दही को सेवन करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर नियंत्रित रहता है।

2. ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

दही में विटामिन ए, बी6ए बी12 और राइबोफलेविन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होने लगता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करती है। एक अन्य स्टडी के अनुसार रोज़ाना दिन में तीन बार दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 13 फीसदी तक कम होने लगता है।

3. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को करे कम

हार्ट फाउंडेशन की रिसर्च के अनुसार अनफलेवर्ड दही का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं में बढ़ने वाली स्टिफनेस को कम किया जा सकता है। दही को आहार में शामिल करने से धमनियों यानि आर्टरीज़ में आने वाली रुकावट को दूर करके हृदय में रक्त प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को मैग्नीशियम और पोटेशियम की प्राप्ति होती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को रेगुलेट करने में मदद लिती है।

dahi ke kya hai fayde
दही का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं में बढ़ने वाली स्टिफनेस को कम किया जा सकता है।

4. बेहतरीन प्रोबायोटिक्स

हृदय स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने के लिए गट माइक्रोबायोम मुख्य भूमिका अदा करता है। दही खाने से गट में गुड बैक्टीरिया का विकास बढ़ जाता है। हेल्दी गट माइक्रोबायोटा से एथेरोस्क्लेरोसिस, हाई ब्लड प्रेशर और सूजन को कम किया जा सकता हैं। गट माइक्रोबायोटा के संतुलित रहने से ट्राइमेथिलैमाइन एन ऑक्साइड यानि टीएमएओ का रिलीज़ बढ़ने लगता है, जिससे हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment