Close Menu
The Khabar Xpress
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

June 17, 2025

प्रवासी लाडली आनिया ने प्रथम प्रयास में नीट यूजी में सफलता हासिल कर बढ़ाया कस्बे का मान

June 16, 2025

मुंबई में “शिक्षा सारथी पुरस्कार” से सम्मानित गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

June 16, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 17
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram
The Khabar Xpress
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी
  • एग्रीकल्चर
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • मूवी रिव्यू
  • रिजल्ट
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
The Khabar Xpress
Track all markets on TradingView
You are at:Home»विशेष»पोषक तत्वों का भंडार है अंकुरित अनाज, जानें इन्हे अंकुरित करने का हेल्दी और आसान तरीका
विशेष

पोषक तत्वों का भंडार है अंकुरित अनाज, जानें इन्हे अंकुरित करने का हेल्दी और आसान तरीका

बहुत से लोगों को अनाज को अंकुरित करना नहीं आता है, जिसकी वजह से वे इसकी गुणवत्ता से चूक जाते हैं। जानें इन्हे स्प्राउट करने का आसान तरीका। साथ ही जानेंगे इनके कुछ महत्वपूर्ण फायदे।
Managing TeamBy Managing TeamAugust 24, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email WhatsApp
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email





The Khabar Xpress 24 अगस्त 2024। स्प्राउट्स यानी की खाद्य पदार्थों को अंकुरित करके खाने से इनमें कई खास पोषक तत्वों की गुणवत्ता जुड़ जाती है और ये अधिक पौष्टिक और फायदेमंद हो जाते हैं। बहुत से लोगों को अनाज को अंकुरित करना नहीं आता है, जिसकी वजह से वे इसकी गुणवत्ता से चूक जाते हैं। इसलिए आज हेल्थ शॉट्स आप सभी के लिए अनाजों को अंकुरित करने के कुछ खास और आसान स्टेप्स लेकर आया है।

हाईलाइट्स

  • जानें सेहत के लिए स्प्राउट्स के फायदे
    • 1. कैलोरी की सीमित मात्रा पाई जाती है
    • 2. फाइबर की गुणवत्ता
    • 3. प्रोटीन से भरपूर हैं
    • 4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
    • 5. बॉडी क्लीनिंग में मदद करे
    • 6. हेल्दी हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे
  • जानें घर पर स्प्राउट्स तैयार करने का तरीका
  • ऐसे करें इसका इस्तेमाल
  • ऐसे करें इसका इस्तेमाल

जानें सेहत के लिए स्प्राउट्स के फायदे

1. कैलोरी की सीमित मात्रा पाई जाती है

स्प्राउट्स में सीमित मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। साथ ही यह कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। यह भूख को नियंत्रित रखने और वज़न कम करने में मदद करते हैं। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो आपको इस लो कैलोरी सुपरफूड को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

2. फाइबर की गुणवत्ता

अंकुरित अनाज में प्रति सर्विंग लगभग 7.6 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ ओबेसिटी और डायबिटीज की स्थिति में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। फाइबर एक स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए ज़रूरी है, यह आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे आपको अनचाही क्रेविंग्स नहीं होती और आप ओवर ईटिंग से बच जाती हैं। वहीं फाइबर कब्ज़ से पीड़ित लोगों के लिए भी वरदान है।

3. प्रोटीन से भरपूर हैं

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ आपके शरीर के लिए कई रूपों में फायदेमंद हो सकते हैं। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है, साथ ही साथ आपको पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, या जिम जाती हैं, तो प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें।

4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है

अंकुरित अनाज की एक कटोरी में सिर्फ़ 0.38 ग्राम फैट होते हैं। अंकुरित अनाज एक लो फैट डाइट है, और फाइबर से भरपूर होने के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और शरीर का आदर्श वज़न बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की संतुलित मात्रा हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।

5. बॉडी क्लीनिंग में मदद करे

अंकुरित अनाज इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को साफ करने में मदद करते हैं। अंकुरित अनाज में मौजूद क्लोरोफिल सेल्स और डाइजेस्टिव सिस्टम से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंकुरित अनाज में मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को आसान बना देते हैं, जो शरीर को टॉक्सिक पदार्थों से छुटकारा पाने में भी मदद करते हैं।

6. हेल्दी हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे

विटामिन सी से भरपूर, अंकुरित अनाज बालों की वृद्धि में सक्रिय रूप से मदद करते हैं। नियमित रूप से अंकुरित अनाज खाने से फ्री रेडिकल्स के कारण हेयर फॉलिकल्स को होने वाले डैमेज से बचा जा सकता है, जिससे हेयर फॉल काम होता है, डेंड्रफ से राहत मिलती है और बालों के टेक्सचर और ग्रोथ में सुधार होता है। अंकुरित अनाज गंजापन को कम करता है, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है और नए बालों के ग्रोथ में मदद करता है।

जानें घर पर स्प्राउट्स तैयार करने का तरीका

स्टेप 1: अपने ग्रेंस को धो कर उन्हें 8 से 12 घंटों के लिए पानी में भिगो दें।

स्टेप 2: फिर दोबारा से ग्रेंस को ताज़े पानी से धोएं।

स्टेप 3: सूखे अनाज को किसी जार या कंटेनर में रखें। ऊपर से चीज़क्लॉथ या जालीदार कोई भी ढक्कन लगा दें, और इसे रबर बैंड या स्ट्रिंग से सुरक्षित करें।

स्टेप 4: स्प्राउट्स को पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है, ऐसे में अनाज को दिन में 2-3 बार ताज़े पानी से धोएं, सुनिश्चित करें कि वे लगातार नम रहें, लेकिन उनमें पानी डालकर न छोड़े।

स्टेप 5: जार को गर्म, अंधेरी जगह में रखें। आपके ग्रेंस 1 से 3 दिनों के अंदर अंकुरित हो जायेंगे।

स्टेप 6: अंकुरित होने के बाद, जार को हरी पत्तियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रकाश वाले स्थान पर ले रखें।

स्टेप 7: जब अंकुरित अनाज मनचाही लंबाई तक पहुंच जाएं, या 7 से 10 दिन बाद उन्हें निकाल लें। अब आप इन्हे अपने आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

आप अंकुरित अनाज का इस्तेमाल कई व्यंजनों में कर सकती हैं, जैसे सलाद, बेक्ड आइटम और ब्रेड। वहीं नियमित आटे की जगह अंकुरित अनाज का आटा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नमी वाला वातावरण बैक्टीरिया के विकास का कारण बन सकता है, इसलिए अंकुरित अनाज को खाने से पहले पकाने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 


Health Lifestyle Sridungargarh News श्रीडूंगरगढ़ समाचार
Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn
Previous Articleभाजपा देहात किसान मोर्चा ने घोषित की बीकानेर जिला कार्यकारिणी, इन्हें मिली जगह
Next Article एसिड रिफ्लक्स और पेट फूलने से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स, नहीं आएंगी खट्टी डकारें
Managing Team
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Related Posts

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

June 17, 2025

प्रवासी लाडली आनिया ने प्रथम प्रयास में नीट यूजी में सफलता हासिल कर बढ़ाया कस्बे का मान

June 16, 2025

मुंबई में “शिक्षा सारथी पुरस्कार” से सम्मानित गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

June 16, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Stocks Prices
Track all markets on TradingView
Live Score
Categories
  • Uncategorized
  • अपराध
  • एग्रीकल्चर
  • एजुकेशन
  • ऐस्ट्रो
  • ऑटो
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • दुर्घटना
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रिजल्ट
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • लोकसभा चुनाव
  • विशेष
  • श्रीडूंगरगढ़ समाचार
  • हेल्थ
Top Posts

राष्ट्रीय निगमों के ऑनलाईन ऋण आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित..

August 23, 2023

केंद्रीय कारागार में बन्द राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया पर ब्लैकमेलिंग का मुकद्दमा दर्ज, पुलिस के नाम पर वसूले रुपये

September 3, 2023

राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित, प्रबुद्धजनों से किए सुझाव आमंत्रित

August 30, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Subscribe to Updates

Get the latest news from the khabar xpress. Just join us.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
  • WhatsApp
Don't Miss

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

प्रवासी लाडली आनिया ने प्रथम प्रयास में नीट यूजी में सफलता हासिल कर बढ़ाया कस्बे का मान

मुंबई में “शिक्षा सारथी पुरस्कार” से सम्मानित गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति ने दिया प्रशासन को 30 मिनट का अल्टीमेटम

About
About

The Khabar Xpress is #1 News platform near by you. we provide most effect full & true News. Stay connected with us :

Facebook X (Twitter) Instagram LinkedIn WhatsApp Telegram
Popular Posts

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

June 17, 2025

प्रवासी लाडली आनिया ने प्रथम प्रयास में नीट यूजी में सफलता हासिल कर बढ़ाया कस्बे का मान

June 16, 2025

मुंबई में “शिक्षा सारथी पुरस्कार” से सम्मानित गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

June 16, 2025
Trending

जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जायेंगे, बीते दशक से कितनी अलग है प्रक्रिया ?

June 17, 2025

बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल से हो परेशान, मरुधर सोलर एनर्जी पर मिलेगा निदान, आज ही करवाये फ्री रजिस्ट्रेशन

June 5, 2025

जीवन बीमा क्या है ?, बीमा क्यों जरूरी है आपके जीवन मे

Sponsor: गौरीशंकर सारस्वत, विकास अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्रीडूंगरगढ़October 11, 2024
Copyright © 2025. Designed by The Khabar Xpress.
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
  • VK

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.