एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर की युवतियों पर अफीम का प्रचार करने पर एनडीपीएस एक्ट में मुकद्दमा दर्ज

Published on: August 21, 2024

The Khabar Xpress 21 अगस्त 2024। बीकानेर की दो युवतियों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकद्दमा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बीकानेर शेरनी के नाम के अकॉउंट से दो युवतियों ने अफीम का प्रचार किया था। जिस पर जेएनवीसी पुलिस थाना बीकानेर ने कार्यवाही करते हुए दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अफीम का प्रचार करने वाली दो युवतियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इन युवतियों के घर से 200 ग्राम डोडा भी मिला हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर की दोनों युवतियां पहले भी चर्चा में आई थी जब उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ही एक युवा पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बीकानेर में ही मुकद्दमा दर्ज करवा दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment