एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

धरती के भगवान आज हड़ताल पर

Published on: August 17, 2024

The Khabar Xpress 17 अगस्त 2024। डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है और धरती के भगवान आज हड़ताल पर है। पूरे देश मे आज चिकित्सकों की हड़ताल है। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में मेडिकल स्टाफ गुस्से में है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान द्वारा भी महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के विरोध में शनिवार को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की गयी है। बीकानेर के साथ श्रीडूंगरगढ़ के भी सभी अस्पताल 24 घण्टे के लिए बन्द रहेंगे। संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ के.एल. शर्मा ने बताया कि कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर गैंप-रेप व उसके बाद निर्मम हत्या एवं भीनमाल के निजी अस्पताल में डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के साथ की गई मारपीट के विरूद्ध में दिनांक 17 अगस्त 2024 सुबह 06 बजे से दिनांक 18 अगस्त 2024 सुबह 06 बजे तक 24 घण्टे तक समस्त हॉस्पीटल की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं प्रमुख रूप से बंद रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल के डॉ एस. के. बिहाणी ने बताया कि उपजिला अस्पताल में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी और वार्ड की सेवाएं चालू रहेगी। सरकार ने आउटडोर ओपीडी के लिए यूटीबी डॉक्टर्स की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment