एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भीमनाथ महादेव का अभिषेक करने के लिए महादेव के जयकारों के साथ दो बालको ने की कांवड़ पैदल यात्रा

Published on: August 14, 2024

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2024। सावन मास में कांवड़िये भक्ति भाव से महादेव का अभिषेक करने के लिये हर हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल यात्रा करते है । महादेव के भक्त भोलेनाथ का अनेक प्रकार से अभिषेक करते है और पूजन करते है। श्रीडूंगरगढ़ के सूरत गुजरात प्रवासी लीलाधर ओझा के दो नन्हे पुत्रो अभिषेक व नीरज ने भी महादेव के जलाभिषेक के लिये कांवड़ उठाई और 20 किलोमीटर से भी लंबी पदयात्रा करके डुंगरागांव स्थित भीमनाथ महादेव मंदिर में परिवार सहित अभिषेक किया। ओझा ने बताया कि गत वर्ष भी इन्होंने कांवड़ पदयात्रा करके महादेव का अभिषेक किया था।

भीमनाथ महादेव मंदिर का इतिहास

गुजरात देवो का प्रदेश है। गुजरात मे बारह ज्योतिर्लिंगों में से सबसे बड़े ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के साथ जगह जगह पर बहुत से मंदिर है और शिवालय भी बहुत ज्यादा है। राजकोटसे 50 किलोमीटर की दुरी पर – मोरबी हाईवे- लज्जई गाँव के पास भीमनाथ महादेव बिराजमान है।

कहा जाता है कि पांडवों ने अपना अज्ञात (गुप्त) वास यहाँ गुजरात मे निकाला था। गुजरात (तत्कालीन सौराष्ट्र) के गीर में बानेज, भीमचास, पातालेश्वर, भावनगर के पास निष्कलंक महादेव, दीव में गंगेश्वर महादेव और कई ऐसे स्थान है जहाँ पांडव आये थे। इसी प्रकार भीमनाथ महादेव की स्थापना भी 5000 पूर्व हुई थी। पांच पांडव में भीम और सहदेव 5000 साल पहले यहाँ श्रापित जोगनीयो को मोक्ष दिया था और शिवलिंग की स्थापना भीम ने की थी इसलिए शिवलिंग का नाम भीमनाथ महादेव रखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment