एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अध्यापक पर जानलेवा हमला करने वाले पर पुलिस कार्यवाही न होने के खिलाफ राजस्थान शिक्षक संघ ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन

Published on: August 12, 2024

The Khabar Xpress 12 अगस्त 2024। गत 6 अगस्त को मोमासर के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक बीरबल राम मेघवाल पर जानलेवा हमला करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा आजतक कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल के नाम तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन देते हुए प्रशासन द्वारा अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया। संघ ने आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कहता हुए उपखण्ड अधिकारी को बताया कि पीड़ित परिवार पर मुकदमा उठाने का दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने कार्यवाही नहीं होने पर आदोलन करने की चेतावनी दी है। संघ के वरिष्ठ नेता सोहन गोदारा ने कहा कि पुलिस इस घटना को हल्के मे नहीं ले। आवश्यकता पड़ने पर तहसील के सभी शिक्षक कार्य का बहिष्कार करने से नहीं चूकेंगे। दुर दराज के अकेले शिक्षक की सुरक्षा का सवाल है। संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बाला राम मेघवाल ने कहा कि अनुसुचित जाति के शिक्षक के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बीकानेर को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा जिला कार्यकारणी की बेठक बुलाकर पुरे बीकानेर जिले में आंदोलन करने का विचार करेंगे। पुर्व जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने बताया कि एक सप्ताह हो गया अपराधी अभी तक खुला घुम रहा है। पीड़ित अध्यापक पर ही राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा हैं। तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू, मंत्री दाना राम डेलू, नोरंगराम जाखड़, कैलाश सिहाग, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment