एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मानसून की बारिश के बाद इन बीमारियों का खतरा, थोड़े अलर्ट रह दे सकते हैं मात

Published on: July 8, 2024

The Khabar Xpress 08 जुलाई 2024। मानसून के आने से जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली है, वहीं कभी भी होने वाली बारिश से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इनमें सबसे ज्यादा डेंगू का खतरा है। हर साल डेंगू एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम करता है।

हालांकि, कुछ सालों से डेंगू कंट्रोल में है। कोविड के दौरान डेंगू के 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। 2021 में डेंगू के मामले 9 हजार से ऊपर थे और 23 लोगों की मौत हुई थी। 2022 में 4 हजार से ज्यादा मामले थे और 9 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल 7 हजार से ज्यादा मामले आए और 7 की मौत की हुई थी।

अभी फिलहाल डेंगू के इतने मामले तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली बारिश से खतरा तो रहता है। क्योंकि जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पैदा होता है और इससे डेंगू का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को डेंगू से बचाव पर ध्यान दें।

पेट से जुड़ी बीमारियां भी होती हैं

बारिश में सबसे ज्यादा वॉटर बोर्न डिजीज का खतरा रहता है। दरअसल, बारिश के दौरान कई बार जलभराव ज्यादा होने पर सप्लाई वाले पानी में काफी गंदा पानी मिक्स होकर आता है। इसी गंदे पानी को पीने से कई बीमारियों का खतरा रहता है। मानसून की बीमारियां आमतौर पर पानी के जरिए आती हैं, जैसे- लूज मोशन, डेंगू, टाइफाइड, जॉन्डिस, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां होती हैं।

डेंगू के लक्षण

  • ठंड लगना
  • अचानक तेज फीवर आना
  • सिरदर्द, मसल्स और जॉइंट में दर्द
  • जी मिचलाना या उल्टी होना

बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • अपने आसपास की अच्छे से सफाई रखें, कहीं पर पानी बिल्कुल जमा न होने दें
  • पानी अगर जमा हो तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन डाल दें
  • कूलर, गमले, खाली बर्तन में पानी जमा नहीं होने दें
  • पानी की टंकी ढक कर रखें

खाने-पीने का भी रखें ध्यान

  • सड़क किनारे कटे फल या खुले में बिक रहा खाना बिल्कुल न खाएं
  • पानी को उबाल कर पिएं
  • बच्चों को हेपेटाइटिस ए की वैक्सीन पूरी लगवाएं
  • बच्चों को टाइफाइड की वैक्सीन लगवाएं

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment