एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

फर्जी नोटिस देने, कुर्की कर ऋण वसूलने की धमकी देने का एसबीआई कार्मिक पर लगाया आरोप, मुकद्दमा दर्ज

Published on: July 7, 2024

The Khabar Xpress 07 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के थाना सेरूणा में आज रविवार को लिखमीसर उतरादा के रामचन्द पुत्र मेघाराम नायक ने मुकद्दमा दर्ज करवाया कि श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई बैंक में मेरा लोन खाता चल रहा है। जिसकी लोन वसूली के लिये एसबीआई बैंक कार्मिक राकेश ओला मेरे घर पर आता है और वहां पर अपने मोबाईल से मेरे गए के महिलाओं व लड़कियों सहित सभी सदस्यों की फोटोशूट करता है। मेरे पूछने पर कहता है कि आपने लोन नही चुकाया इसलिए सभी सदस्यों की फोटो बेनर में लगाकर पंचायत समिति की दीवार पर चिपकाऊंगा और पूरे क्षेत्र में तुम्हारी बेइज्जती करूंगा। नोटिस हाथ मे रख कर हमें धमकाता है कि तेरी जमीन कुर्क करके नीलाम कर दूंगा या आधी जमीन मेरे नाम करदे। ये रात को कभी भी कॉल कर देता है। मुझे जातिसूचक गालियां निकालता है। मेरे घर आते वक्त गाड़ी में अपने साथ गांव के लोगो के लोगो को बैठाकर लाता है और उनसे मुझे फोन करवाता है जिसके स्क्रीन शॉट मेरे पास पड़े है।

8 जून 2024 को हमारे घर पर एस.डी.एम. कोर्ट का नोटिस बनवाकर जिसमें मुहर, फर्जी साइन करके हमारे घर पर भिजवा दिया जिसमें 14 जून को हाजिर होने का लिखा था। हमने दो दिन पहले ही एस.डी. एम. श्रीमती उमा मित्तल से जाकर पूछा कि साहब आपके द्वारा भेजे गये बैंक नोटिस के आधार पर हम आएं है। तब हमको एस.डी. एम. ने साफ साफ मना कर दिया कि हमने तो आपको बुलाया ही नही है। मुकद्दमे की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाना वृताधिकारी निकेत पारीक करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment