एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कस्बे में चोर मचाये शोर, भगवान को भी नहीं बख्शा चोरों ने, भगवान के घर चोरी

Published on: July 4, 2024

The Khabar Xpress 04 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र और कस्बे में पिछले कई महीनो से चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों द्वारा कस्बे के अलग-अलग मोहल्ले में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है। इस बार चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। श्री डूंगरगढ़ सनातन मुक्तिधाम कालू रोड के सेवादार बाबूलाल सोनी ने बताया कि आज सुबह जब वह मुक्तिधाम आए तो मुक्तिधाम स्थित शनि मंदिर के चौक पर रेलिंग पर एक पाइप के साथ दान पत्र वेल्डिंग किया हुआ था। जो वहां से गायब मिला। खोजने पर मुक्तिधाम के ही संसार चक्र के पास एक पेड़ के पीछे उसको तोड़ा हुआ पाया गया। उस दानपात्र में पिछले चार-पांच महीने से भक्तों द्वारा जो भी चढ़ावा चढ़ाया गया था वह जमा था। बाबूलाल सोनी ने बताया कि पहले भी मुक्तिधाम से चोर लगभग 150 फिट थ्री फेस केबल, गाटर का टुकड़ा, चार कुर्सियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। सोनी ने बताया कि गत कुछ महीनों पहले जब दानपात्र खोला गया था तब तकरीबन पांच हजार रुपए चढ़ावा था। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। मोहल्लेवासियों ने चोरी की बढ़ती घटनाओ के लिये पुलिस प्रशासन के समक्ष रोष जताया। मोहल्ले के सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुंदर पुरोहित ने बताया कि जब भगवान का घर ही चोरों से सुरक्षित नहीं है तो दूसरे घरों की सुरक्षा कैसे होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment