एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक के साथ सीएमएचओ पहुंचे उपजिला अस्पताल, डॉ. जगदीश गोदारा एपीओ, विधायक बोले जो काम नहीं करेगा उसकी होगी छुट्टी

Published on: June 8, 2024

The Khabar Xpress 08 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल से बड़ी खबर। विधायक के साथ सीएमएचओ पहुंचे उपजिला अस्पताल। उपजिला अस्पताल में तब हलचल मच गई जब श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत सीएमएचओ राजेश गुप्ता के साथ अचानक ही पहुंच गए। विधायक और सीएमएचओ ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्थाओं और सफाई से संबंधित शिकायते हमेशा से ही आ रही थी। आमजन की शिकायत डॉक्टर्स द्वारा मरीजो को बाहर की दवाइयां लेने पर बाध्य किया जा रहा था। विधायक और सीएमएचओ ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था और अन्य जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डॉ जगदीश गोदारा को सेवा में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया। एक अन्य ईएनटी डॉ मालपानी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। आरटीआई एक्टिविस्ट ललितसिंह ओड ने सीएमएचओ गुप्ता के समक्ष डॉक्टर्स द्वारा बाहर की दवाई लिखने की शिकायत की।

विधायक ताराचन्द सारस्वत और सीएमएचओ राजेश गुप्ता के साथ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, डॉ एस. के. बिहाणी, डॉ ओपी स्वामी, रमेश मूंधड़ा, सत्यनारायण स्वामी ने अस्पताल में लेब, वार्ड और दवा वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

विधायक सारस्वत ने अस्पताल प्रशासन को चेताया कि किसी भी तरह की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो काम नही करेगा उसकी छुट्टी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment