एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लोकसभा चुनाव 2024- सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 57 सीटो पर हो रहा मतदान

Published on: June 1, 2024

The Khabar Xpress 01 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान है। दुनिया की सबसे लंबी मैराथन चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण में आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इस फेज में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सातों चरण का मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी। चुनाव का सातवां फेज इसलिए भी अहम है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है, उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल है। आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।

सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। 19 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान आज शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। अब तक छह फेज में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं।

सातवें और अंतिम चरण में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, एक्ट्रेस कंगना रनौत, अनुराग ठाकुर, भोजपुरी एक्टर रवि किशन, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की किस्मत दांव पर है।

4 जून को आयेगा परिणाम

आज अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी पार्टियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी और  4 जून को फैसले की घड़ी होगी। आज 1 जून को जिन 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, पिछले चुनाव (2019)  उनमें से सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं. BJD को 4, JDU और अपना दल (एस) 2-2 सीटें,  TMC को 9, मिली और JMM को महज 1 सीट मिली थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment