एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

एक्सीडेंट में मृत महिला के परिजनों ने मोर्चरी के आगे दिया धरना, लगाया अवैध रूप से मैला चलाने का आरोप, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

Published on: May 24, 2024

The Khabar Xpress 24 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में किसी के निजी फायदे के चलते प्रशासन और आयोजक इतने अंधे हो गए कि उनकी अनदेखी के चलते एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। कस्बे से निकलती स्टेट हाइवे पर के साइड में बने दशहरा मैदान में इन दिनों एक न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशिप में इसी पोर्टल के परिजनों द्वारा मेला लगाया गया है। ज्ञात हो कि कल गुरुवार रात्रि को मेले से निकलते ही एक महिला और उसके दो बच्चो को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिसमे महिला की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल बच्चो को बीकानेर रेफर कर दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा से बात करने पर पता चला कि नगरपालिका द्वारा किसी भी प्रकार की स्वीकृति नही दी गयी है। दशहरा मैदान की कमेटी बनी हुई है वे ही इसके लिए उत्तरदायी है। उसमें होने वाले आयोजनों के लिये स्वीकृति कमेटी ही जारी करती है।

जबकि सभी को पता है कि स्टेट हाइवे पर से इतने वाहन गुजरते है बावजूद इसके वहाँ पर यातायात व्यवस्था के लिये किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही है। बता देवे कि गुरुवार रात्रि 9बजे जैसे ही मेले से मनीषा सोनी पत्नी किशन सोनी अपने दो बच्चों के साथ निकली तो ठीक मेले के आगे ही बाइक सवार ने तेज गति में उसे टक्कर मारी। जिसके कारण मनीषा की मौत हो गई और दोनों बच्चे गम्भीर घायल हो गए जिनका ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। भगवान करे कि वो बच जाए परंतु लड़के के सिर में गहरी चोट आई है जो जानलेवा हो सकती है। मेले आयोजको की कारस्तानी तो देखो कि उनकी शह पर बाइक सवार वहां से भाग गए।

जनता पूछ रही है तीन सवाल

1. धारा 144 लगी होने के बाद भी मेला आयोजको को अनुमति किसने दी ?

2. अनुमति दी या नहीं ?

3. अनुमति नहीं दी तो स्टेट हाइवे पर इतने दिनों से मेला कैसे लग सकता है ?

4. मेले से एक साथ रात को भीड़ छूटने पर व्यापक प्रबंध क्यों नहीं किये गए ?

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए मोर्चरी से शव लेने से मना कर दिया कि मोटरसाइकिल सवार लोगो को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अवेध रूप से आयोजित मेले मालिको पर कार्यवाही की जाए। मृतका के परिजनों और स्वर्णकार समाज ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ मोर्चरी के आगे धरना दे दिया है।

हॉस्पिटलके आगे श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी निकेत पारीक पहुंच गए है और स्वर्णकार समाज के लोगो के साथ वार्ता कर रहे है। मौके पर स्वर्णकार समाज के ओमप्रकाश सुनार, रामलाल सुनार, काशीराम सुनार, पवन सुनार, शिवप्रसाद तावणियाँ, भवानी तावणियाँ सहित स्वर्णकार समाज के असंख्य लोग जमा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment