एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

महंगी दवाईयां और क्रीम नहीं, ये चीज है चेहरे की झाइयों के ल‍िए रामबाण, फटाफट अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

Published on: May 12, 2024

The Khabar Xpress 12 मई 2024। चेहरे पर जब भी झाइयां या मुहांसे आदि कोई परेशानी होती है तो हम क्रीम लगाना या उसका ऊपर से इलाज करना शुरू कर देते हैं. कई तरह के फेसपैक या उबटन लगाने की सलाह भी म‍िलती है. कई लोग बाजार से 3000 या 4000 की क्रीम तक ले आते हैं. मगर इस समस्‍या के पीछे जड़ को समझें तो ये आपके पेट से और मानस‍िक तनाव से जुड़ी हैं. चेहरे की झाइयों यानी प‍िग्‍मेंटेशन एक ऐसी ही परेशानी है, ज‍िससे तुरंत छ‍िपाने के लि‍ए हम मेकअप/कंसीलर का सहारा लेते हैं या फिर महंगी क्रीम लगाते हैं. इसे छ‍िपाने की बजाए आपको इसे खत्‍म करने के बारे में सोचना चाहिए.  असल में देसी भोजन और फलों की मदद से भी हम इस परेशानी से मुक्‍ती पा सकते हैं. पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के उपाय बहुत सारे होते हैं, जिनमें नेचुरल उपचार से लेकर औषधियों और तकनीकी उपायों तक शामिल हैं. आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार बताए गए हैं, जो आपके चेहरे की झाइयों को दूर कर सकते हैं.

चेहरे पर आने वाली झाइयों की बात करें तो इसके कारणों में असंतुलित भोजन, जंक फूड, लिवर की कमजोरी, मानसिक तनाव, रक्त की कमी व पेट की खराबी आदि शामिल हैं. कई बार धूप में ज्यादा रहने से भी चेहरे की त्वचा झुलसकर झाइयां पैदा कर देती है. आइए बताते हैं कि कैसे फलों का इस्‍तेमाल कर आप अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.

नीबूः नीबू के रस में समुद्री झाग पीसकर मिला लीजिए और इसे रात को सोते समय चेहरे पर उबटन की तरह लगाकर सो जाइए. ये उपाय अगर 1 हफ्ते तक लगातार क‍िया जाए तो चेहरे की झाइयां खत्म हो जाएंगी और चेहरा निखर उठेगा. आंखों के नीचे पड़ी काली झाइयों को समाप्त करने के लिए नींबू के रस में ताजा दूध की मलाई मिलाकर लेप करने से कालापन व झाइयां समाप्त हो जाती हैं.

आंवलाः हर रोज सुबह-शाम नारियल के तेल अथवा किसी भी अन्य तेल से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करें. इसके रात में आंवले को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इस आंवले को पीसकर चेहरे पर लेप करें. नियमित रूप से ऐसा करने पर झाइयां खत्म हो जाती हैं.

ककड़ीः चेहरे पर नियमित ककड़ी या खीरा काटकर रगड़ने से झाइयां दूर हो जाती हैं तथा त्वचा में निखार आ जाता है.

बादामः बादाम की गिरी को रात में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर बारीक पीसें व इसे चेहरे पर लगाएं. झाइयां दूर हो जाएंगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment