एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में फर्जी हस्ताक्षर करके खेत पर कब्ज़ा करके ट्यूबवेल बनाने का मुकदमा दर्ज़

Published on: May 5, 2024

The Khabar Xpress 05 मई 2024। तोलियासर निवासी सांवलराम पुत्र नानूराम राजपुरोहित ने शनिवार शाम 4 मई को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि तोलियासर की रोही में उनका खेत खसरा न. 666 में 15.67 हेक्टेयर खेत है जिस पर उनका व उनकी बखन मैना देवी का हिस्सा है। इसी खसरे से ठुकरियासर निवासी चुकेशदेवी पत्नी श्रीराम जाट, पानादेवी पत्नी डूंगरराम सींवर, पारादेवी पत्नी मूलाराम जाट, मीरा पत्नी चुन्नीलाल जाट ने खेत खरीद करके उसमें ट्यूबवेल बनाने एवं बिजली कनेक्शन के लिए जालबसर निवासी हड़मानाराम जाट के साथ मिलकर पत्रावली जमा करवाई जिसमे एक स्टाम्प पर तोलियासर निवासी जेठाराम, नत्थूसिंह, नारायणराम, रुघाराम, संतोकचंद, विमला व सरोज पुत्र/पुत्रियां कुशलाराम उर्फ कुशलसिंह, सांवलराम, मैनादेवी पुत्र/पुत्री नानूराम व मूलाराम पुत्र पेमाराम राजपुरोहित के नाम से सहमति पत्र बनवाकर मेरे और मेरी बहन मैना देवी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। परिवादी ने आरोपीगणों पर फर्जी हस्ताक्षर करके जमीन पर कब्ज़ा करने और उपभोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच एसआई इंद्रलाल को सौंप दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment