Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव- प्रथम चरण का मतदान आरम्भ, श्रीडूंगरगढ़ विधायक और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने किया मतदान, शतायु श्रीडूंगरमल ओझा ने भी किया मतदान

---Advertisement---

The Khabar Xpress 19 अप्रेल 2024। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज से आरम्भ हो चुका है। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव भी प्रथम चरण में ही हो रहा है। क्षेत्र में मतदान के लिये अपार उत्साह का माहौल बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़े राजनैतिक दलों ने जोर आजमाइश कर रखी है। आज मतदान के पहले घण्टे में ही श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने अपनी पत्नि नर्मदा देवी सारस्वत के साथ अपने गांव गुसाईसर बड़ा में मतदान किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने भी जैतासर में अपने मत का प्रयोग करते हुए देशहित में सभी को मतदान करने का आह्वान किया। विधायक सारस्वत ने क्षेत्र के सभी मतदाताओ से अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।

\"\"

बिग्गाबास निवासी 101 वर्षीय श्रीडूंगरमल ओझा ने किया मतदान

\"\"

युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ ने किया देशहित में मतदान

\"\"

परिवार के सभी सदस्यों ने किया मतदान

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment