एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जनहितार्थ “मोहता गेस्ट हाउस” का हुआ शिलान्यास, मोहता परिवार ने किया पूर्वजो की परम्परा का निर्वहन

Published on: April 17, 2024

The Khabar Xpress 17 अप्रेल 2024। श्रीडूंगरगढ़ कालूबास में आज मोहता कुआँ भूमि पर सार्वजनिक हितार्थ श्री मुरलीधर नारायणचंद मोहता परिवार द्वारा मोहता गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास श्री डूंगरमल मोहता द्वारा सपत्नीक मोहता परिवार के सदस्यो के साथ किया। मोहता परिवार के श्यामसुंदर मोहता ने बताया कि उनके पूर्वजों ने पूर्व में यहाँ पर सार्वजनिक उपयोग के लिये कुएं का निर्माण करवाया हुआ है। इस कुएं से मोहल्ले में निर्बाध रूप से जल आपूर्ति की जा रही है। आज उसी परम्परा का पालन करते हुए कुएं की रिक्त पड़ी भूमि पर मोहल्लेवासियो एवं जनउपयोग के लिये बहुउपयोगी सार्वजनिक मोहता गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गेस्ट हाउस का निर्माण मुरलीधर नारायणचंद मोहता के वंशजों द्वारा करवाया जा रहा है। इस शिलान्यास समारोह में सत्यनारायण मोहता, आशाराम मोहता, मोतीलाल मोहता, कैलाश मोहता, खेताराम मोहता, मुकेश मोहता, पंकज मोहता, नवरतन पारीक, सांवरमल प्रजापत, रेवन्त चौधरी, मूलचंद उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण सोमाणी, अशोक बाहेती सहित मोहता परिवार के सदस्य एवं मोहल्ले के गणमान्यजन उपस्थित रहे। पं विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा सम्पूर्ण विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समारोह सम्पन्न करवाया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment