एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी से हैं परेशान ?, अपनाएं ये 7 आसान घरेलू नुस्खे

Published on: April 12, 2024

The Khabar Xpress 12 अप्रेल 2024। गर्मियों में धूल भरी हवा के साथ-साथ आंधी और भयंकर लू चलती है। जिसकी वजह से हवाओं में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स सांस के जरिए नाक और मुंह में चले जाते हैं। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है।

जरा सी धूल और शरीर को कई सारी परेशानियां होने लगती है, जिसकी वजह से लगातार छींक आना, खुजली महसूस होना, नाक का लगातार बहना, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं आती हैं।

अक्सर घर की सफाई के दौरान भी धूल नाक में चली जाती है और इससे एलर्जी होती है। इससे बचने के लिए ज्यादातर मेडिसिन का यूज करते हैं। हालांकि, कई घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से आराम मिल सकता है। ये कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं-

शहद

शहद में प्रोपोलिस होता है, जो एलर्जी को कम करने में मदद करता है। आप रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं।

नीम

नीम के पत्ते को पानी में उबालकर उसे ठंडा कर लें और इस पानी से अपने शरीर की मालिश करें। नीम का इस्तेमाल एलर्जी से राहत पाने में मदद कर सकता है।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों का रस लेकर उसे एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-एलर्जी गुण होते हैं, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

लौंग

clove

लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलर्जी वाली जगह पर थोड़े सा लौंग का तेल लगाएं। इससे भी राहत मिल सकती है।

अदरक (Ginger)

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एलर्जी के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आप अदरक का रस निकालकर उसे शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।

चना (Chickpea)

चने का आटा और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे एलर्जी वाले हिस्से पर लगाएं। इससे स्किन की गर्मी को कम किया जा सकता है और एलर्जी में राहत मिल सकती है।

चाय का पानी (Tea Water)

चाय के पानी में कैफीन होता है, जो एलर्जी के कुछ लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है। रोजाना कम से कम दो कप चाय का पानी पीने से एलर्जी में राहत मिल सकती है।

अगर आपकी एलर्जी ज्यादा गंभीर है या घरेलू उपायों से भी राहत नहीं मिल रही है, तो सबसे अच्छा है कि डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment