एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लूणकरणसर में ब्लॉक कांग्रेस ने जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन, पार्टी पदाधिकारियो ने कार्यक्रम मे कांग्रेस प्रत्याशी मेघवाल को वोट देने की अपील की

Published on: April 7, 2024

The Khabar Xpress 07 अप्रेल 2024। आज रविवार को स्थानीय भीमसेन चौधरी पब्लिक पार्क लूणकरणसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी नेताओं ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राजनीति का मतलब सेवा होता है, आमजन के हितों की रक्षा करने के लिए ही दायित्व मिलते है। लेकिन भाजपा को सत्ता में बैठने के बाद अहंकार आ गया। प्रजातंत्र के स्तंभ अन्नदाताओं, युवाओं और नारी शक्ति को अधिकार मांगने पर कुचलने के साहस कर रहे है।

पूर्व मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि आमजन आगामी 19 अप्रेल को सामंती विचारधारा और तानाशाहों को पराजित कर बता देगा कि लोकतंत्र में जनता ही माई – बाप होती है। उन्होंने कहा कि आज देश में किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं प्रधानमंत्री उनकी सुनवाई नहीं करते हर चीज पर जीएसटी लागू की जा रही है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं किसान अपनी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाता है, अपने बेटे को सेना में भेजना चाहता है वहां भी रुकावट, कमाई में भी रुकावट,महंगाई बढ़ती जा रही है।

जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि हमारे देश में ऐसी सरकार है जिसने दस साल से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जो लोग सोचते है की वो इस देश से बड़े है तो ऐसे लोगो को हमारे देश की महान जनता सबक सीखा देती है

जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद राम गोदारा व विधानसभा पर्यवेक्षक मनीष गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि देश मे प्रधानमन्त्री मोदी तानाशाही कर रहे है, विपक्ष के नेताओ को डराया और धमकाया जा रहा है, ऐसा पहले कभी नही हुआ। देश में सविधान को बदलने की साजिश हो रही है ये तानाशाही है उन्होंने आमजन से 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर केंद्र में भाजपा सरकार को उखाड़ फैकंने का आह्वान किया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment