एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विहिप ने की मोमासर प्रखंड कार्यकारिणी की घोषणा, 9 अप्रेल को टेऊ से सूडसर तक निकलेगी धर्मयात्रा

Published on: April 7, 2024

The Khabar Xpress 07 अप्रेल 2024। विश्व हिंदू परिषद ने आज मोमासर में कार्यकर्ताओं की बैठक करते हुए मोमासर प्रखण्ड में विहिप कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज संचेतीं को अध्यक्ष, किशोर जी कच्छावा को उपाध्यक्ष, साँवरमल शर्मा को मंत्री और बजरंग दल में पवन इंदौरिया को संयोजक, पवन सैनी व छतरमल प्रजापत को सह संयोजक नियूक्त किया गया। बैठक में ज़िला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, ज़िला संयोजक वासुदेव सारस्वत, श्रीडुंगरगढ़ संरक्षक भँवरलाल दुगड़ ,भेराराम डूडी, सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती, तेजपाल सारण, मुकेश नाई, मनफूल गोदारा, मालाराम नाई, सुगनाराम प्रजापत, मदनसिंह भाटी, शंकर मेघवाल, जैसाराम नायक, मनोज कोठारी, रामकुमार शर्मा, गौरीशंकर खटीक, नरपतसिंह राजपूत, भीखाराम शर्मा उपस्थित रहे।

पांच बासो में आयोजित होगी धर्मयात्रा

कस्बे की उपतहसील सूडसर के पांचों बासो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। नववर्ष 2081 की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सूडसर, टेऊ, देराजसर, दुलचासर, गोपालसर के गणमान्य व्यक्तियों ने एक स्वर में इस नववर्ष को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। सभी ने यह तय किया कि आगामी 9 अप्रेल को विशाल धर्मयात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा 9 अप्रेल को सुबह टेऊ कुआँ चौपाल से रवाना होकर पांचों बास होतें हुए सूडसर हनुमान जी मंदिर पर अखंड पुजा आरती के साथ सम्पन्न होगी। इस धर्मयात्रा में इस क्षेत्र के सभी युवा, बुजुर्ग और मातृशक्ति शामिल होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment