एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विशेष सजावट ,रंगोली, दीपदान और धार्मिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंदिर व्यवस्थापक, पुजारी होंगे सम्मानित, भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय मंदिरों में होने वाली साज सज्जा, साफ-सफाई, धार्मिक कार्यक्रम के आधार पर होगा चयन

Published on: January 21, 2024

द खबर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2024। भगवान श्रीराम की मूर्ति की अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विशेष, सजावट, रोशनी ,रंगोली, दीपदान, धार्मिक कार्यक्रम और साफ-सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के विभिन्न राजकीय ,अराजकीय और प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों को उपखंड, जिला मुख्यालय व देवस्थान सहायक आयुक्त खंड या संभाग स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी उपखंड स्तर पर एक सर्वश्रेष्ठ मंदिर का चयन कर मंदिर के पुजारी , व्यवस्थापक या प्रन्यासी को 26 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बीकानेर शहर के दो श्रेष्ठ मंदिरों का चयन उपखंड अधिकारी बीकानेर द्वारा किया जाएगा । दो मंदिरों में से एक मंदिर प्रमुख लोकप्रिय मंदिरों में से होगा तथा दूसरा मंदिर सामान्य मंदिरों में से चयनित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के क्षेत्राधिकार में आने वाले जिले के दो मंदिरों को भी (प्रत्यक्ष प्रभार तथा आत्मनिर्भर श्रेणी में ) श्रेष्ठतम साफ-सफाई और सजावट के आधार पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment