एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक घायल, सरकार के आदेशों के बाद भी बिक रहा धड़ल्ले से

Published on: January 14, 2024

द खबर एक्सप्रेस 14 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर स्थित अंबिका मेडिकल स्टोर के सामने एक व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आने से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी सुनील सारस्वत ने बताया कि यूपी निवासी दिलशाद पुत्र शब्बीर खान जो गलियों में घूम घुमकर कपड़े बेचता है वो अपनी बाइक पर जा रहा था तो अचानक ही चाइनीज़ मांझेकी चपेट में आगया। चपेट में आने से उसका होठ कट गया और गालों तक उसके कट के निशान लग गए। मौके पर पुलिस की गाड़ी में उसे तुरंत ही उपजिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

चाइनीज डोर है खतरनाक, बन रही जानलेवा

चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाएं रुक नही रही है। चाइनीज मांझे पर बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखी है। लेकिन दुकानदार अपने स्वार्थों के कारण इसको चोरी छिपे बेच रहे है। इस डोर से ना केवल अनबोल पशु पक्षियों को ही नुकसान पहुंचता बल्कि ये आमजन की जान भी सांसत में डाल देती है। चाइनीज मांझे से कटकर घायल होने के ऐसे हजारों मामले आमने आरहे है लेकिन फिर भी स्वार्थी लोग इसको अपनी कमाई का जरिया बना रहे है। इसके अलावा कुछ लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए इस खतरनाक मांझे का परकयोग कर रहे है जो ये नही समझते कि कोई अपना भी इससे घायल हो सकता है।

द खबर एक्सप्रेस अभी से निवेदन करता है कि चाइनीज मांझे का बहिष्कार करे। ना चाइनीज मांझा बेचे और ना ही खरीदे। इससे कोई अपना भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment