एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्व. जगदीश प्रसाद प्रजापत की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 रक्तदाताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published on: January 7, 2024

द खबर एक्सप्रेस 07 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी और पोस्ट मास्टर रहे स्व. जगदीश प्रसाद प्रजापत की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मघराज प्रजापत के सौजन्य से लायन्स क्लब ग्रेटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन दधिमथी माता मंदिर के पास विवेक निकेतन शिक्षण संस्थान कालूबास में किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक ताराचन्द सारस्वत ने किया।

लायन्स क्लब के महावीर माली ने बताया कि शिविर में कुल 75 रक्तदाताओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 4 महिला रक्तदाताओं की भी रक्तदान में सहभागिता रही। शिविर संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, लायन्स क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मनोज गुसाई, सचिव पूनम सुथार, डॉ कन्हैयालाल सारस्वत, रमेश सुनार, एड. रणवीरसिंह खिची, हंसराज माली, संजय शर्मा, रमेश प्रजापत, तुलसीराम चोरडिया, विनोद प्रजापत, द खबर एक्सप्रेस के राजेश शर्मा ने सहयोग दिया। पीबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक की डॉक्टर्स टीम ने रक्त संग्रहित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment