एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्‍थान की तरफ बढ़ रहे हैं बादल, होने वाली है झमाझम बारिश, तेज ठंड के लिए रहे तैयार, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Published on: January 6, 2024

द खबर एक्सप्रेस 06 जनवरी 2023। कंपकंपा देने वाली ठंड झेलने के लिए तैयार हो जाएं। अगले 24 घंटों में राजस्थान विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में गंभीर ठंडे दिन तक के हालात हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आठ और नौ जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 8 जनवरी से बारिश का क्रम उत्‍तर और मध्‍य भारत में देखने को मिलेगा। बीकानेर संभाग में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और 9 जनवरी को बारिश की संभावना हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सात जनवरी को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और 8 व 9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राजस्थान के सात जिलों में तेज कोल्ड डे (शीतदिन) का अलर्ट है। वहीं, 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

  • ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।
  • हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment