एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

7 जनवरी को कस्बे में होगा विशाल रक्तदान शिविर, स्व. जगदीश प्रसाद प्रजापत की स्मृति में होगा आयोजन

Published on: January 3, 2024

द खबर एक्सप्रेस 03 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ में सेवा का पर्याय बन चुकी संस्था लायन्स क्लब ग्रेटर 7 जनवरी को कस्बे के समाजसेवी और श्रीडूंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर रहे स्व. जगदीश प्रसाद प्रजापत की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। लायन्स क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मनोज गुसाई ने बताया कि संस्था द्वारा साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य हमेशा से ही हो रहे है। संस्था का ये 36वां रक्तदान शिविर है। शिविर संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि ये शिविर कस्बे के दधिमथी माता मंदिर के पास, कालूबास वार्ड – 40 स्थित विवेक निकेतन शिकहन संस्थान में आयोजित होगा। शिविर सहयोगी रमेश प्रजापत ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा और पंजीकरण कर लिये मघराज प्रजापत से संपर्क कर इच्छुक रक्तदाता अपना नाम लिखा सकता है। स्व. जगदीश प्रसाद प्रजापत के सुपुत्र मघराज प्रजापत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र हमेशा से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और हमारा परिवार इस रक्तदान शिविर के आयोजन द्वारा समाजसेवा की विरासत को आगे बढा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment