एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान मंत्रिमंडल का इंतजार खत्म, कल हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Published on: December 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 दिसम्बर 2023।राजस्थान में बीजेपी के नए मंत्रिमंडल का सस्पेंस अब खत्म होने के कगार पर आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुक्रवार दोपहर अचानक दिल्ली बुला लिया गया। उधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल को दिल्ली बुलाने के पीछे की वजह मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तिथि और समय निर्धारित करना है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल की शुक्रवार दोपहर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात भी रद्द हो गई। सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर 3:30 बजे बीजेपी राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन कर सकती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शपथ ले चुके हैं। राजस्थान में कुल 33 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों के नाम की लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह के पास है। आज सीएम भजनलाल शर्मा अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक राजभवन से कल शपथ ग्रहण को लेकर समय मांगा गया है। हालांकि अभी पार्टी की तरफ से क्लियर नहीं किया गया है कि किन-किन विधायकों का नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। साथ ही ये भी नहीं बताया गया है कि कल कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह करेंगे नाम फाइनल
सूत्रों के मुताबिक जो मंत्री कल शपथ लेंगे उनकी लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह के पास है। सीएम भजनलाल आज अमित शाह से चर्चा कर नाम फाइनल करेंगे। इसके बाद विधायकों के पास फोन जाने शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अमित शाह ही मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

चुनाव जीते सांसदों को कैबिनेट में मिलेगी जगह..?

राजस्थान में बीजेपी ने एक राज्यसभा सांसद समेत कुल सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। तीन सांसद चुनाव हार गए और चार जीते हैं। राजस्थान में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले सांसदों की लिस्ट में किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह और दीया कुमारी जैसे नाम हैं। दीया कुमारी को तो पार्टी ने डिप्टी सीएम बना दिया है लेकिन बाकी तीनों के नाम कैबिनेट की दौड़ में नजर आ रहे हैं।

स्रोत-न्यूज़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment