एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान की भजन लाल सरकार में बदलेगा स्वास्थ्य मॉडल, गहलोत की चिरंजीवी योजना का भविष्य क्या होगा..?

Published on: December 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 दिसम्बर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रदेश के स्वास्थ्य मॉडल में बदलाव करने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक गहलोत सरकार में चलने वाली किसी योजना को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन बहुप्रतिक्षित चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पोर्टल लगभग बंद होने की स्थिति में है। प्रदेश के 90 फीसदी निजी अस्पतालों ने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज करना बंद कर दिया गया है। निजी अस्पतालों के 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के बिल भुगतान होना बाकी है।

भजन लाल सरकार ‘चिरंजीवी’ की जगह ‘आयुष्मान’ को लेकर एक्टिव

भजन लाल सरकार ने फिलहाल किसी योजना में बदलाव का आदेश नहीं निकाला है, लेकिन सभी जिलाधिकारियों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। हर जिले में 5 लाख से 15 लाख तक आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कार्य 26 जनवरी 2024 तक पूरे किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ई-केवाईसी करवाई जा रही है। आयुष्मान योजना का लाभ पाने लिए लाभार्थियों को मोदी सरकार का आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर ही सत्यापन होगा, इसके बाद पात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि चिकित्सा विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी तय होते ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे।

बंद नहीं होगी चिरंजीवी, लेकिन निरर्थक हो जाएगी

गहलोत सरकार में प्रारम्भ की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना को फिलहाल बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के जरिए इलाज शुरू होने पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना निरर्थक हो जाएगी। यानी चिरंजीवी योजना को बंद किए बिना ही नई योजना के तहत इलाज शुरू किया जाएगा। ऐसे में चिरंजीवी योजना स्वत: बंद हो जाएगी। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के विकल्प के तौर पर आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।

‘आयुष्मान’ का टारगेट फिक्स, पूरा न करने वाले CMHO पर होगी कार्रवाई

​आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना को लेकर तेजी से काम किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएमएचओ को 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं करने वाले जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। चिकित्सा अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में आयुष्मान योजना के 66.34 लाख लाभार्थी है। अब तेजी से संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

अब राजस्थान में 25 के बजाय 5 लाख का ही होगा इलाज

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की ओर से चालू की गई चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज होता था। जबकि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज होता है। ऐसे में लाभार्थियों को अब 25 लाख की बजाय 5 लाख रुपये तक के इलाज पर संतोष करना पड़ेगा। हालांकि लाभार्थियों को राज्य सरकार अपने स्तर और क्या रियायत दे सकती है। यह आने वाले दिनों में तय होगा।

स्रोत:न्यूज़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment