एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन, घर घर वितरण किये जायेंगे पीले चावल

Published on: December 21, 2023

द खबर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में परिषद और क्षेत्र के विशिष्ट नागरिको की एक अहम बैठक बुधवार रात को हुई। बैठक में अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को धूमधाम से मनाने पर चर्चा हुई और इसके लिये अलग अलग टीमो का गठन किया गया। बैठक में अयोध्या से आये पीले चावलों को घर घर वितरित कर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपोत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई गई।

राम मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर्व का शुभारंभ शनिवार 23 दिसम्बर को कस्बे के आडसरबास स्थित राम मंदिर से ठाकुरजी मंदिर तक शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो में धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाली जायेगी।

पोस्टर का हुआ विमोचन, रामभक्तों में है जबरदस्त उत्साह

22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर कस्बे के रामभक्तों और श्रद्धालुओं में जोरदार उत्साह है। युवा कार्यकर्ताओ को इस पर्व को शानदार तरीके से मनाने के लिए जिम्मेदारियां दी जा रही है। कस्बे के विहिप कार्यालय में रामभक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment