एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हड्डियों को स्वस्थ रखने से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानिए हरी बींस खाने के अनगिनत फायदे

Published on: December 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 दिसंबर 2023। हरी बीन्स पौष्टिक सब्जियों में से एक है। इसका आमतौर पर इस्तेमाल सब्जी, फ्राइड राइस में की जाती है। हरी बीन्स की कई किस्में हैं, स्ट्रिंग बीन्स, फ्रेंच बीन्स या स्नैप बीन्स, इनमें विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। ये फोलिक एसिड और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। हरी बीन्स फाइबर से भरपूर होती है, इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और भी सेहत को कई फायदे होते हैं। चलिए बिना देर किए जानते हैं, हरी बीन्स खाने के क्या फायदे हैं। 

शरीर को ऊर्जावान बनाए

हरी बीन्स में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसे खाने से कमजोरी, थकान आदि की समस्या दूर होती है। हरी बीन्स खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में हरी बीन्स शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों की सेहत के लिए

बीन्स में विटामिन-K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए हरी बीन्स हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

हरी बीन्स कैल्शियम और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है। फ्लेवोनोइड्स पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आमतौर पर फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। हरी बीन्स खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

आंखों के लिए गुणकारी

कैरोटीनॉयड से भरपूर हरी बीन्स आंखों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी हरी बीन्स जरूर खाएं। ये ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन से भी समृद्ध हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं।

स्किन और बालों के लिए लाभदायक

पोषक तत्वों से भरपूर हरी बीन्स स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है, इसके अलावा यह नाखून को भी मजबूत बनाने में मददगार है। अगर आप नियमित रूप से हरी बीन्स खाते हैं, तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment