एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

औषधीय गुणों से भरपूर हैं मेथी के पत्ते, सर्दियों में इसे खाने के हैं गजब के फायदे

Published on: November 21, 2023

द खबर एक्सप्रेस 21 नवम्बर 2023। सर्दियों के मौसम में कई तरह की साग-सब्जियां मिलती हैं। जो पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। इनका इस्तेमाल कर कई तरह की स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। मेथी की हरी-हरी पत्तियां सर्दियों के मौसम में खूब मिलती हैं। सर्दियों में लोग पूड़ी या पराठे में मेथी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा लोग आलू मेथी की सब्जी भी खाना खूब पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती हैं।

रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है

मेथी की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद गुणकारी होती हैं। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर का स्तर सामान्य करने में मददगार होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपनी डाइट में मेथी की पत्तियां जरूर शामिल करें। आप इसकी साग खा सकते हैं या इसे सब्जियों में भी शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

आप वेट लॉस डाइट में भी मेथी की पत्तियां शामिल कर सकते हैं। ये छोटी जादुई पत्तियां वजन कम करने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं । इन्हें डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

बदलते मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही है। इस मौसम में मेथी की पत्तियां आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकती हैं। ये हरी-हरी पत्तियां अपच और सूजन जैसी समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। मेथी की पत्तियों से बने चीजें खाने से मल त्यागने में राहत मिलती है।

इम्युनिटी बढ़ाता है

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में मेथी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, खांसी या अन्य इंफेक्शन से बच सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मेथी की पत्तियां काफी कारगर साबित हो सकती हैं। इन्हें खाने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, ये पत्तियां विटामिन-सी और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा टल सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मेथी की पत्तियां कैल्शियम से भरपूर होती हैं। जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment