एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्वर्णकार माताजी मंदिर में होगा भव्य श्री सावित्री मानस चरित्र महामंगल पाठ, रक्तदान शिविर के साथ युवा प्रतिभाओं का होगा सम्मान…

Published on: October 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज इस नवरात्रा में धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन से समाज में जागृति ला रहा है। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि इस नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री मैढ़ स्वर्णकार माताजी मंदिर में 24 अक्टूबर को श्री सावित्री मांस चरित्र महामंगल पाठ का संगीतमय आयोजन होगा। अध्यक्ष ने कहा कि श्री रविश कठातला और श्रीमती सोनम कठातला मंगलपाठ का संगीतमय वाचन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ मैढ़ स्वर्णकार समाज के पवन सोनी ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर युवाओ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। पवन सोनी ने बताया कि सामाजिक सरोकार के कार्य स्वर्णकार समाज हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में करता आया है इसी कड़ी में इस बार श्री मैढ़ स्वर्णकार समाज और नवयुवक संघ द्वारा रक्तदान का विशाल आयोजन किया जायेगा।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक संघ के जितेंद्र सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ स्वर्णकार समाज की प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं का सम्मान होगा। जितेंद्र ने बताया कि प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से आरम्भ होगा। समारोह में 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्नातक स्तर और इससे ऊपर के विद्यार्थियों का सम्मान समजबक द्वारा किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के पवन गोयतान ने बताया कि समाज के नवनियुक्त सरकारी कार्मिको का भी स्वागत अभिनंदन के साथ सम्मान किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment